राख पर विवाद.. पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए झड़प में एक किसान की मौत, तीन पुलिसकर्मी समेत 12 घायल

Ads

One farmer killed in Haryana : प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े तथा पानी की बौछार की

  •  
  • Publish Date - July 8, 2022 / 10:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

हिसार (हरियाणा)। हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में एक किसान की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस द्वारा लगाये गये अवरोधकों को कथित तौर पर पार कर रेल पटरी की ओर जाने की कोशिश की, तभी यहां से करीब 20 किमी दूर राजीव गांधी ताप विद्युत परियोजना, खेदार, के पास यह झड़प हुई।

यह भी पढ़ें:  शिक्षिका ने बच्चे को जड़ा तमाचा, गाल पर बन गया निशान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

इसके बाद, पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े तथा पानी की बौछार की। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रर्दशकारी किसान ताप विद्युत संयंत्र से निकलने वाली राख को नीलाम नहीं करने और पहले की तरह उन्हें देने की मांग कर रहे थे। वे पिछले कई हफ्तों से संयंत्र के पास धरना दे रहे हैं। हिसार के पुलिस अधीक्षक लोकेंदर सिंह ने फोन पर बताया, ‘‘58 वर्ष आयु के एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।’’

यह भी पढ़ें:  Amazon में इन गेजेट्स पर मिल रहा 60% तक का डिस्काउंट, जल्द खरीदें नहीं तो खत्म हो जाएगी सेल

उन्होंने बताया, ‘‘प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ युवक ट्रैक्टर से पहुंचने लगे और ट्रैक्टर से अवरोधकों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस प्रक्रिया में एक प्रदर्शनकारी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। बाद में, घायल प्रदर्शनकारी ने दम तोड़ दिया।’’

इस बीच, कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने एक बयान में कहा कि किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें एक किसान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

यह भी पढ़ें: महिला ने मांगी वोटर पर्ची तो पति हुआ नाराज, दे दिया तीन तालाक, थाने में शिकायत दर्ज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी आरोप लगाया कि किसान धरमपाल सहारन की मौत हो गई, क्योंकि पुलिस ने पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया।

और भी है बड़ी खबरें…