हरियाणा में एक युवक पर चाकू से हमला

हरियाणा में एक युवक पर चाकू से हमला

हरियाणा में एक युवक पर चाकू से हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: July 17, 2021 4:33 pm IST

जींद, 17 जुलाई (भाषा) यहां सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में शनिवार की देर शाम कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी अमन, सागर और रिंकू का झगड़ा उन्हीं की कॉलोनी के निवासी हिमांशु के साथ हो गया और इसी दौरान तीनों युवकों में से एक ने हिमांशु पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में सिटी थाना प्रभारी रामकुमार दहिया का कहना है कि घायल युवक के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

भाषा सं देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में