अंबाला, 20 नवंबर (भाषा) हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वदेश विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन की परीक्षण खुराक (ट्रायल डोज) दी गई। टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए स्वैच्छिक रूप से आगे आने वाले वह राज्य के पहले व्यक्ति हैं। भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के तीसरे चरण का परीक्षण राज्य में शुक्रवार से आरंभ हुआ। इसमें, भाजपा के 67 वर्षीय नेता को अंबाला कैंट के सिविल हॉस्पिटल में परीक्षण खुराक दी गई।
read more: कोरोना विस्फोट, एक्सिस बैंक के इस ब्रांच में 17 कर्मचारी पाए गए संक्रमित
ऐसा बताया जाता है कि विज किसी भी राज्य सरकार के ऐसे पहले कैबिनेट मंत्री हैं जो स्वेच्छा से कोविड-19 के संभावित टीके की परीक्षण खुराक लेने के लिए सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि विज को कोवैक्सिन की खुराक सफलतापूर्वक दी गई। हालांकि, इससे पहले अस्पताल में मंत्री की कुछ जांचें करवाई गई थीं और टीका लगाने से पहले उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखा गया था।
read more: दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक ने कंप्यूटर बाबा पर कसा तंज…
अस्पताल जाने से पहले विज ने संवाददाताओं से कहा था कि यदि सब ठीकठाक रहता है तो कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध हो जाएगा। इस संभावित टीके का विकास भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर किया है।

#WATCH Haryana Health Minister Anil Vij being administered a trial dose of #Covaxin, at a hospital in Ambala.

He had offered to be the first volunteer for the third phase trial of Covaxin, which started in the state today. pic.twitter.com/xKuXWLeFAB
— ANI (@ANI) November 20, 2020