चंडीगढ़, दो सितंबर (भाषा) हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कोविड-19 रोगी के संपर्क में आने वालों के नमूने लेने पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारियों को कथित तौर पर रोक दिया गया और मेडिकल किट जला दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित मरीज के परिवार के नमूने लेने के लिए नकटा गांव गई थी।
स्वास्थ्य अधिकारियों की एक शिकायत के अनुसार, उन्हें रोका गया और नमूने नहीं दिए गए। कुछ लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने टीम को अपना काम नहीं करने दिया।
सदर पुलिस थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि घटना के दौरान रैपिड एंटीजन किट जैसे कुछ उपकरण जला दिए गए।
सिंह ने कहा कि संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
भाषा शुभांशि माधव
माधव