पलामू में स्वास्थ्यकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

Ads

पलामू में स्वास्थ्यकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

  •  
  • Publish Date - December 19, 2020 / 07:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

मेदिनीनगर, 19 दिसम्बर (भाषा) मेदिनीनगर-पांकी मार्ग पर शनिवार देर शाम लेस्लीगंज के समीप सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्यकर्मी मनोज गुप्ता (49) की मौत हो गई ।

पुलिस ने बताया कि गुप्ता लेस्लीगंज सामुदायिक अस्पताल में पदस्थापित थे और जब वह अस्पताल से वापस मेदिनीनगर लौट रहे थे तभी उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह एक टैक्सी से टकरा गई जिससे गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

यह सड़क दुर्घटना मेदिनीनगर से 18 किलोमीटर दूर हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल लाया गया है ।

भाषा, सं इन्दु,

शोभना

शोभना