पंचायत चुनावों को लेकर दो याचिकाओं पर सुनवाई 30 अप्रैल को
पंचायत चुनावों को लेकर दो याचिकाओं पर सुनवाई 30 अप्रैल को
प्रयागराज, 27 अप्रैल (भाषा) पंचायत चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम प्रस्तुत करने का राज्य चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस विषय पर एक अन्य याचिका के साथ इस पर 30 अप्रैल को सुनवाई करने का आदेश दिया है।
सोमवार को जब यह मामला सुनवाई के लिए आया, याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को सूचित किया कि यही प्रार्थना के साथ एक अन्य याचिका पर सुनवाई 30 अप्रैल को होनी है इसलिए उसी दिन दोनों याचिकाओं पर सुनवाई की जाए।
न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की पीठ ने पूर्व में इम्तियाज हुसैन नाम के व्यक्ति द्वारा दायर याचिका के साथ मौजूदा याचिका को संलग्न करने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व, इम्तियाज द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य चुनाव आयोग को इस बाबत एक हलफनामा दाखिल करने को कहा था कि क्या वह संविधान के अनुच्छेद 243ई के जनादेश के मुताबिक चुनाव संपन्न कराने की स्थिति में है। यह चुनाव 26 मई, 2026 से पूर्व संपन्न हो जाना चाहिए।
अदालत ने कहा, “प्रतिवादी संख्या दो (राज्य चुनाव आयोग) से अपेक्षा है कि चुनाव संपन्न कराने का पूरा कार्यक्रम तय किया जाना चाहिए और अगली तिथि पर अदालत के समक्ष पेश किया जाना चाहिए।”
भाषा सं राजेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


