राजस्थान के झालावाड़ जिले में कई जगह भारी बारिश

राजस्थान के झालावाड़ जिले में कई जगह भारी बारिश

राजस्थान के झालावाड़ जिले में कई जगह भारी बारिश
Modified Date: July 18, 2024 / 11:52 am IST
Published Date: July 18, 2024 11:52 am IST

जयपुर, 18 जुलाई (भाषा) राजस्थान में मानसून सक्रिय है और बीते चौबीस घंटे में झालावाड़ जिले में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा झालावाड़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है।

इस दौरान सबसे अधिक बारिश झालावाड़ के पिड़ावा में 75 मिलीमीटर और जैसलमेर के फतेहगढ़ में 43 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान जैसलमेर में सर्वाधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में