अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ राहत बचाव के लिए भेजा गया हेलिकॉप्टर लापता

Ads

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ राहत बचाव के लिए भेजा गया हेलिकॉप्टर लापता

  •  
  • Publish Date - July 5, 2017 / 02:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

 

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ राहत बचाव के लिए भेजा गया वायुसेना का हेलिकॉप्टर पामुर जिले में सगाली के पास लापता हो गया. हेलिकॉप्टर से आखिरी संपर्क 3 बजकर 50 मिनट पर हुआ. हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे.

हेलिकॉप्टर को बाढ़ की वजह से सागली और ईटानगर के बीच रोड बंद हो जाने के कारण फंसे यात्रियों को लाने के लिए तैनात किया गया था. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट में मौसम खराब है. मैं सुरक्षित हूं, लेकिन वायुसेना के लापता हुए हेलिकॉप्टर को ढूंढने में पूरी मशीनरी लगी है. मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू और राज्य सरकार ने स्थानीय लोगों को इस हेलीकॉप्टर का पता लगाने के लिए जुटाया है.

शीर्ष 5 समाचार