अपने चाचा के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए हेमंत सोरेन, PMLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
अपने चाचा के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए हेमंत सोरेन, Hemant Soren could not even see his uncle for the last time
Hemant Soren Latest News
नई दिल्लीः भूमि घोटाला मामले को लेकर जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने अंतरिम बेल की उनकी याचिका नामंजूर कर दी है। सोरेन ने आज ही कोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा कि उनके चाचा राजाराम सोरेन का 27 अप्रैल को निधन हो गया। उन्हें उनके अंतिम संस्कार और श्राद्ध में भाग लेने की अनुमति दी जाए। इसके लिए उन्होंने 13 दिनों की अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। हेमंत सोरेन ने अपने बड़े चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार और श्राद्ध में शामिल नहीं हो पाएंगे।
Read More : Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर तीन लोगों की मौत, दो घायल
बता दें कि शनिवार की सुबह हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राम सोरेन का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक राम सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हेमंत सोरेन ने कोर्ट को बताया था कि उनके पिता के बड़े भाई यानी उनके चाचा का निधन हो गया है। ऐसे में वह उनके श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमानत चाहते हैं। हालांकि कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से इसका विरोध किया गया। मामले की सुनवाई खत्म होने के बाद कोर्ट ने सोरेन को जमानत देने से इनकार कर दिया।
31 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से अबतक करीब 3 महीने से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। बता दें कि सोरेन की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनसे 7 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा होटवार जेल में बंद हैं। इससे पूर्व हेमंत सोरेन ने 16 अप्रैल को विशेष अदालत के सामने जमानत याचिका दायर की थी। बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई 1 मई को होने वाली है।

Facebook


