तेज रफ्तार ट्रक बागड़ियों के डेरे में घुसा, तीन की मौत

Ads

तेज रफ्तार ट्रक बागड़ियों के डेरे में घुसा, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - October 23, 2020 / 11:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

ऋषिकेश, 23 अक्टूबर (भाषा) एक तेज रफ़्तार ट्रक के ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर घुमंतु जाति के बागड़ियों के डेरों में घुस जाने से उससे कुचलकर तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया।

हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे हुई। इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार शाह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजा ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है ।

उन्होंने बताया कि घटना में मौके पर ही युवक विक्रम और करनैल की मृत्यु हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय संजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं ने अस्पताल जाकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अनुरोध कर आर्थिक सहायता प्रदान कराने के प्रयास करने का आश्वासन दिया।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज