हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने 19 दिसंबर से पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र प्रस्तावित किया
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने 19 दिसंबर से पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र प्रस्तावित किया
शिमला, 18 नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने धर्मशाला में 19-23 दिसंबर तक विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र बुलाने का शनिवार को फैसला किया और इसकी सिफारिश राज्यपाल को भेज दी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राज्य के सभी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों की आयु कम से कम छह वर्ष होना अनिवार्य करने के मानदंड को अपनाने को मंजूरी दे दी गई।
इसने जल शक्ति विभाग में 4,500 अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति करने का भी निर्णय लिया। इसके अलावा, उत्पाद शुल्क और कराधान निरीक्षकों के 25 पदों और बागवानी विकास अधिकारियों के 10 पदों को भरने की मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल ने बिजली उत्पादन कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के पक्ष में किए गए जंगी थोपन पोवारी जलविद्युत परियोजना के आवंटन को रद्द करने का फैसला किया क्योंकि कंपनी निर्धारित अवधि के भीतर परियोजना के कार्यान्वयन में आवश्यक प्रगति हासिल करने में विफल रही है।
बैठक के दौरान, राज्य मंत्रिमंडल ने शिमला, चोपाल और कुल्लू के और अधिक क्षेत्रों को बेतरतीब निर्माण की जांच करने के दायरे में लाने को भी मंजूरी दे दी।
भाषा
शफीक माधव
माधव

Facebook


