हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कई महिलाओं को सम्मानित किया

Ads

हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कई महिलाओं को सम्मानित किया

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 09:04 PM IST

नाहन, आठ मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने राज्य भर की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनका योगदान हिमाचल प्रदेश के सामाजिक विकास और सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सुक्खू ने जिले में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य करने के लिए सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा को सम्मानित किया।

उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत 28 परिवारों को स्वामित्व प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

उन्होंने सिरमौर के गट्टाधर गांव की कृतिका शर्मा को माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के लिए और राजगढ़ के पज्जोटा गांव की मेघा सिंह कंवर को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया।

बयान में कहा गया है कि सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता वितरित की।

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने 190 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप