हिमालय भारत के अस्तित्व के लिए जरूरी : मुरली मनोहर जोशी

Ads

हिमालय भारत के अस्तित्व के लिए जरूरी : मुरली मनोहर जोशी

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 08:58 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि हिमालय भारत के अस्तित्व और ‘भारतवर्ष’ की अवधारणा के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने स्थिरता को विकास के मॉडल में केंद्र में रखकर व्यापक अंतरराष्ट्रीय संवाद का आह्वान किया।

जोशी ने कहा, “हमें हिमालय को नहीं बचाना है; हमें खुद को बचाना है, ताकि हिमालय हमारी रक्षा कर सके।”

उन्होंने यह टिप्पणी सोमवार को नयी दिल्ली में आयोजित ‘हिमालय कॉमन्स डायलॉग 2026’ में अपने संबोधन के दौरान की।

कार्यक्रम में ‘भारत क्लाइमेट फोरम’ के अध्यक्ष अश्वनी महाजन ने कहा, “हम यह नहीं कह सकते कि हिमालय में कोई विकास नहीं होना चाहिए। जरूरत इस बात पर फिर से विचार करने की है कि पहाड़ों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए और ज्यादा संवेदनशीलता के साथ विकास कैसे किया जाए।”

उन्होंने कहा, “पर्यटन, बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को उन पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों को नुकसान पहुंचाए बिना आगे बढ़ाया जाना चाहिए, जो इस क्षेत्र को बनाए रखते हैं।”

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप