हिमंत ने वाजपेयी को पुण्यतिथि पर याद किया

Ads

हिमंत ने वाजपेयी को पुण्यतिथि पर याद किया

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 12:37 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 12:37 PM IST

गुवाहाटी, 16 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वाजपेयी करुणा, दृढ़ संकल्प और राजनेता जैसी दूरदृष्टि के ‘‘दुर्लभ संगम’’ के प्रतीक थे।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के रणनीतिक संकल्प को मजबूत करने से लेकर आधुनिक बुनियादी ढांचे और समावेशी विकास की नींव रखने तक, उनकी विरासत आज भी हमारे राष्ट्र की यात्रा को आकार दे रही है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘उनकी पुण्यतिथि पर मैं मां भारती के इस महान सपूत को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।’’

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को 93 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार देश का नेतृत्व किया। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल