Samparkkranti Express canceled after Shahdol train accident
गाजियाबाद : Husband And Wife Make Video गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र में एक रेलवे क्रॉसिंग के पास मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में मशगूल एक दम्पति समेत तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
Read More : SSC CHSL में निकली हजारों पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन, यहां देखें फॉर्म भरने की प्रक्रिया और अंतिम तारीख
Husband And Wife Make Video पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे मसूरी थाना क्षेत्र में कालू गढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास नदीम (23), उसकी पत्नी जैनब (20) और शकील (30) नामक एक अन्य युवक मोबाइल फोन पर वीडियो बना रहे थे। सूत्रों का कहना है कि वे इस काम में इतना मशगूल थे कि दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये और तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
Read More : महिला के कान में मकड़ी ने बनाया घर, ऑपरेशन थिएटर से सामने आया डराने वाला वीडियो ..देखें
पुलिस उपायुक्त इराज राजा ने बताया कि शुरूआती जांच में भी पुष्टि हुई है कि घटना के वक्त नदीम, जैनब और शकील सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिये वीडियो बना रहे थे।