रातभर पत्नी अपने मोबाइल पर देखती थी ये वीडियो, गुस्से में पति ने उतारा मौत के घाट

Ads

रातभर पत्नी अपने मोबाइल पर देखती थी ये वीडियो, गुस्से में पति ने उतारा मौत के घाट

  •  
  • Publish Date - April 14, 2019 / 05:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नई दिल्ली: दुनिया में लोगों को अलग-अलग प्रकार की लत होती है, लेकिन कभी—कभी ये लत मुसिबत का सबब भी बन जाता है। कभी-कभी बात जान तक भी आ जाती है। जी हां एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। दरसअल पत्नी की रातभर फिल्में देखने की आदत से परेशान पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना बीते मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति ने अपने पत्नी पर आरोप लगाया कि वो रात भर फिल्में देख रही थी और इस बात को लेकर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने रस्सी से अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।

Read More: Watch Video: आजम खान भूले शब्दों की मर्यादा, जया प्रदा का नाम लिए बिना ही भरी सभा में कही ये शर्मनाक बात…

अंधेरी ईस्ट में रहने वाले चेतन चौघुले ने बताया कि उसकी पत्नी आरती अक्सर टीवी या मोबाइल पर वीडियो या फिल्में देखा करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। कई बार आरती नाराज होकर अपने मायके भी चली जाती थी। मंगलवार की शाम आरती ने अपने पति चेतन से घर के खर्चे के लिए पैसे मांगे। लेकिन चेतन ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसने कहा कि वो बेरोजगार है और उसके पास पैसे नहीं हैं। बता दें चेतन बेरोजगार है और अपना सारा दिन घर रहकर गुजारता है।

Read More: माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सहित 20 लोगों के खिलाफ EOW ने दर्ज किया FIR

इसके बाद पत्नी आरती मोबाइल पर वीडियो देखने में जुट गई। चेतन ने पत्नी को वीडियो देखने के लिए मना किया, लेकिन आरती ने फिल्में देखना बंद नहीं किया। थोड़ी देर बाद चेतन को नींद आ गई, लेकिन जब वो सुबह 4 बजे जगा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी उस वक्त भी मोबाइल पर फिल्म ही देख रही थी। इसके बाद वो काफी नाराज हो गया। उसने नायलॉन की बनी एक रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया।

Read More: आपस में भिड़े भाजपा के दो विधायक, कैमरे के सामने एक दूसरे को दे डाली धमकी

पत्नी की मौत के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद चेतन ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि चेतन को 2 साल का एक बेटा भी है। घटना के वक्त यह मासूम भी अपने घर में ही मौजूद था। फिलहाल पुलिस इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।