Bengaluru Crime News: बहुत मोटी थी पत्नी… तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, इतने दिनों बाद खुला राज, जानकर हर कोई रह गया हैरान
Bengaluru Crime News: युवक ने बताया कि, उसकी पत्नी बहुत मोटी थी और इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Bengaluru Crime News/Image Credit: IBC24.in
- कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
- युवक ने बताया कि, उसकी पत्नी बहुत मोटी थी और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है।
- पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु: कर्नाटक के धारवाड़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। युवक ने हत्या की जो वजह बताई है उसे जानकर हर कोई हैरान हो गया। युवक ने बताया कि, उसकी पत्नी बहुत मोटी थी और इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई और लोग सवाल उठाने लगे कि कोई किसी की भी मोटे होने को लेकर कैसे हत्या कर सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक ने कैसे की युवती की हत्या
बता दें कि, धारवाड़ जिले के नवलगुंड तालुक के हनासी गांव में, 29 साल की एक महिला की उसके पति ने कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह मामला दहेज के लिए परेशान करने, घरेलू हिंसा और पत्नी के मोटापे से जुड़ा बताया जा रहा है।
2024 में बसवराज से हुई थी प्रियंका की शादी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बसवराज वड्डार और प्रियंका कमलाकर की शादी 2024 में हुई थी। (Bengaluru Crime News) पुलिस ने बताया कि, युवती को उसके मायके से सोना और पैसा लाने के लिए परेशान किया जाता था। आरोपी उस पर ज्यादा वजन होने को लेकर ताने भी मारता था और कहता था कि वह मां नहीं बन पाएगी।
4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bengaluru Crime News: पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि. बीते सोमवार को बसवराज और प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, बसवराज ने प्रियंका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना का पता दो दिन बाद चला। पुलिस ने नवलगुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और इस मामले में चार आरोपियों – बसवराज, रेनव्वा, सुभाष और सिद्धरमेश को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 : 1.10 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 3000! इस नई योजना की पहली किस्त जारी, 27 लाख आवेदन हुए खारिज
- CG Looteri Dulhan: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी.. सुहागरात से पहले दुल्हन कर गई ये कांड, परिवार वाले भी आ गए सदमे में
- Datia Father Murder Case : 40 हजार के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश! 11 महीने तक सबको कहता रहा- ‘पिता मुंबई गए हैं’, फिर ऐसा राज़ आया सामने की उड़ गए होश

Facebook


