तेलंगाना : हैदराबाद में सड़क पर खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, छह लोगों की मौत

तेलंगाना : हैदराबाद में सड़क पर खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, छह लोगों की मौत

तेलंगाना : हैदराबाद में सड़क पर खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, छह लोगों की मौत
Modified Date: May 1, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: May 1, 2026 6:20 pm IST

हैदराबाद, एक मई (भाषा) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक तेज रफ्तार कार के सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना आज अपराह्न हुई जब तेज रफ्तार कार ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में