उत्तराखंड में आई आपदा से काफी स्तब्ध हूं :ममता बनर्जी

उत्तराखंड में आई आपदा से काफी स्तब्ध हूं :ममता बनर्जी

उत्तराखंड में आई आपदा से काफी स्तब्ध हूं :ममता बनर्जी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: February 7, 2021 12:11 pm IST

कोलकाता, सात फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के बाद आई आपदा से वह काफी स्तब्ध हैं।

ग्लेशियर टूटने के कारण अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक बाढ़ आ गई है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में एक बिजली परियोजना स्थल पर काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिकों के इस आपदा में मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कई गांवों को खाली करा दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

ममता ने ट्विटर पर कहा, ‘‘उत्तराखंड में आई आपदा में लोगों की जान जाने को लेकर काफी स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। आपदा में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। ’’

आपदा के मद्देनजर उत्तराखंड में पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून सहित कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भाषा

सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में