चंडीगढ़: भारत में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। हालात अब काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि भारतीय वैज्ञानिकों और चिकित्सकों द्वारा जो आंकड़े मुझे दिए गए हैं वो चिंताजनक है। वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के आंकड़ों के अनुसार भारत के 80-85% लोग संक्रमित हो सकते हैं। यदि ये आंकड़ें सही हैं तो बहुत ही चिंता का विषय है।
अंमररिंदर सिंह ने आगे कहा है कि हमारे पास बहुत वरिष्ठ और शीर्ष श्रेणी के चिकित्सा अधिकारी हैं जिन्होंने यह दावा किया है कि मघ्य सितंबर तक कोरोना भारत में चरम पर होगा। इस दौरान भारत की 58% आबादी कोरोना संक्रमित होगी।
In Punjab,27 cases are there with no travel history, yes it can be said that most of them are cases of community transmission: Chief Minister Captain Amarinder Singh #COVID19 https://t.co/dzvS5U2Cc6
— ANI (@ANI) April 10, 2020
पंजाब में 27 मामले ऐसे हैं, जिनका कोई को ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हां ये कहा जा सकता है कि उनमें से ज्यादातर लोग कम्युनिटी ट्रांसमिशन से कोरोना की चपेट में आए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार पंजाब में कुल 101 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें से 4 लोगों को रिकवर कर लिया गया है, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
We have very senior and top class medical officers who have said they expect it (#COVID19) will peak in mid September, at the point when 58% of population can be infected: Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh https://t.co/dzvS5U2Cc6
— ANI (@ANI) April 10, 2020
अमरिंदर सिंह ने आगे कहा है कि अगर लॉक डाउन के बीच कुछ अच्छी बात हुई तो वो ये है कि इस दौरान ड्रग माफियाओं की चेन टूट गई है और वे अब पंजाब में ड्रक की सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं।
I can tell you one thing, the only good thing that has come out of #COVID19 is that drugs supply line has broken. We are happy, we have a task force working on it: Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh pic.twitter.com/wq6lKHPGiG
— ANI (@ANI) April 10, 2020