वायु सेना ने गेट अंक के आधार पर तकनीकी शाखा में भर्ती की योजना शुरू की

Ads

वायु सेना ने गेट अंक के आधार पर तकनीकी शाखा में भर्ती की योजना शुरू की

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 08:27 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) भारतीय वायु सेना ने एक योजना शुरू की है जिसके तहत योग्य उम्मीदवार अपने गेट अंक के आधार पर वायुसेना की तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया, योग्य उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार, वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी) और इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) दोनों के अंक के आधार पर तकनीकी शाखा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें अधिकतम लचीलापन प्राप्त होगा।

उसने कहा कि इस योजना के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिससे प्रभावी रूप से इन उम्मीदवारों को एएफसीएटी जैसी प्रारंभिक लिखित परीक्षा से छूट मिल जाएगी।

मंत्रालय ने कहा, “भारतीय वायु सेना तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए एक योजना शुरू करने की घोषणा करती है, जिसके तहत पात्र उम्मीदवार इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) के अंकों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।”

इस नई पहल के तहत, वैध गेट अंक रखने वाले उम्मीदवार वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) में परीक्षण के लिए सीधे छांटे जाने के लिये पात्र होंगे।

भाषा प्रशांत माधव

माधव