अगर आपने भी 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बुक किया था फ्लाइट की टिकट तो वापस मिलेंगे पैसे, निर्देश जारी

अगर आपने भी 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बुक किया था फ्लाइट की टिकट तो वापस मिलेंगे पैसे, निर्देश जारी

अगर आपने भी 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बुक किया था फ्लाइट की टिकट तो वापस मिलेंगे पैसे, निर्देश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: April 16, 2020 12:21 pm IST

नई दिल्ली: कोरोना संकट को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी घेरलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने विमान कंपनियों को सभी यात्रियों के पैसे रिफंड करने का निर्देश दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन अवधि के पहले चरण (25 मार्च -14 अप्रैल) के दौरान टिकट बुक किया है, तो एयरलाइन पूरा पैसा रिफंड करेगी। टिकट कैंसिल करने के अनुरोध की तारीख से 3 सप्ताह की अवधि के भीतर रिफंड मिल जाएगा।

Read More: लॉकडाउन में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर थमा रहेगा आवागमन का हर पहिया, देश में अब 325 जिले कोरोना फ्री

वहीं, दूसरी ओर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लॉकडाउन अवधि और वापसी नीति के दौरान अग्रिम टिकट बुकिंग के बारे में कल सभी निजी एयरलाइंस के सीईओ को बुलाया था। सभी सीईओ वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए थे।

Read More: अधिकारियों-कर्मचारियों को सीएम का निर्देश, कहा- नोडल अधिकारी हर फोन कॉल करें अटेंड, वरना…

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"