नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में यातायात नियमों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सड़कों पर बढ़ रहे लगातार दवाब और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए की राज्यों की पुलिस नए नियमों को लागू कर रही है। पिछले कुछ समय में महानगरों में मोटर साइकिल चलाने के दौरान ईयरफोन पर गाने सुनने या बात करने के प्रवृत्ति में इजाफा देखा गया है। इससे गाड़ी चलाने वाल अपनी ही धुन मे मस्त रहता है। उसे संगीत सुनने के दौरान सड़क पर अन्य वाहनों का ध्यान नहीं रहता है। इससे एक्सीडेंट की संभावनाएं बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 में 7% …
मोटर साइकिल या अन्य दोपहिया वाहन चलाते समय अब यदि आप हेडफोन पर संगीत सुनते हुए या बात करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको 1,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।
बैंगलोर की यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्राइविंग के दौरान हेडफोन का प्रयोग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बैंगलोर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक नई अधिसूचना के अनुसार ये नियम लागू किया गया है। वाहन चालकों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज पर भी नजर रख रही है। ऐसे सभी वाहन चालकों को ई चालान भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में प्रेमिका का मोबइल नंबर लिखकर युवक ने दे दी जान, कहा-…
केरल की यातायात पुलिस ने कार ड्राइविंग के दौरान ब्लूटूथ या फिर हेडफोन का प्रयोग करने के दौरान भी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। का चालान काटा है। पुलिस का कहना था कि, ऐसा करने से वाहन चालकों की एकाग्रता भंग होती है जिससे सड़क हादसे होने की आशंका बनी रहती है। फिलहाल ये अभियान बैंगलोर में ही शुरु किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे देश के अन्य हिस्सों में भी शुरु किया जा सकता है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/H6xsaKNt3t8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>