आईआईटी-गुवाहाटी 28-30 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन सम्मेलन की मेजबानी करेगी

Ads

आईआईटी-गुवाहाटी 28-30 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन सम्मेलन की मेजबानी करेगी

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 06:29 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 06:29 PM IST

गुवाहाटी, 20 सितंबर (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी 28 से 30 सितंबर तक ‘डिजाइन और नवाचार अध्ययन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ (आईएनडीआईएस 2026) के पहले संस्करण की मेजबानी करेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, इस सम्मेलन का आयोजन आईआईटी-गुवाहाटी के डिजाइन विभाग द्वारा ‘एमआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन’ और एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय, पुणे के सहयोग से किया जा रहा है।

आईएनडीआईएस 2026 में शोधकर्ताओं, पेशेवरों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक मंच पर लाया जाएगा, जहां वे यह विचार-विमर्श करेंगे कि डिजाइन आधारित नवाचार किस तरह टिकाऊ, समावेशी और प्रौद्योगिकी से संचालित भविष्य को आकार दे सकता है।

सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं के संबोधन, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा किए गए शोध पत्रों की प्रस्तुतियां, चर्चाएं, प्रदर्शनियां और उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप