Imran Pratapgarhi Speech | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Imran Pratapgarhi Speech राज्यसभा में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ टीवी चैनल देश में सांप्रदायिक एजेंडा चला रहे हैं और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘कभी नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने कहा था कि BJP ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन छिड़क दिया है।’
Parliament Budget session LIVE ‘सच बात तो यह है कि इन्होंने सिर्फ केरोसिन नहीं छिड़का है, बल्कि चिंगारी भड़काने के लिए सरकार ने मीडिया के हाथों में माचिस की तीलियां थमा दी है। 2021 को एक याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना जी ने कहा था कि देश में मीडिया का एक वर्ग हर चीज को सांप्रदायिकता के पहलू से दिखाता है।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘टीवी स्क्रीन पर नौजवानों की बेरोजगारों पर बहस के लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि प्राइम टाइम पर लव जिहाद, थूक जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद, UPSC जिहाद जैसे शो बन रहे हैं। टीवी स्टूडियो अदालत बन गई है और किताब की जगह टीआरपी से फैसले तय हो रहे हैं। भारत के संविधान और अदालतों के इकबाल पर मीडिया की हनक का बुलडोजर चल रहा है। गलती सरकार कर रही है, सवाल विपक्ष से पूछा जा रहा है।’ जो पत्रकार इस प्रतिऐजेंडे में शामिल नहीं है या तो उनकी नौकरियां छीन के उन्हें घर पर बैठा दिया जा रहा है या फिर उसे जेल भेजा जा रहा है। Read वाले मीडिया संसथानों पर ऐजेंसियों के छापे हैं और प्रसस्ति गीत गाने वालों के साथा पीएम सेल्फी ले रहे हैं।
‘टीवी चैनल पर दिनभर हिन्दू-मुसलमान होता है, लेकिन शाम को चैनल के मालिक जामा मस्जिद में चीफ गेस्ट के तौर पर जाते हैं। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं- एक सर्वदलीय कमेटी का गठन हो, जिसका उद्देश्य सेंसरशिप नहीं, बल्कि आने वाली नस्लों को मीडिया और सोशल मीडिया के जहरीले असर से बचाना हो। प्रेस काउंसिल और NBDSA को मजबूत किया जाए और देश तोड़ने वाले झूठे कंटेट बनने बंद हों।’
नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने कहा था कि BJP ने पूरे देश में नफरत का केरोसिन छिड़क दिया है।
सच बात तो यह है कि इन्होंने सिर्फ केरोसिन नहीं छिड़का है, बल्कि चिंगारी भड़काने के लिए सरकार ने मीडिया के हाथों में माचिस की तीलियां थमा दी है।
2021 को एक याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य… pic.twitter.com/cETpefg1CG
— Congress (@INCIndia) March 13, 2026