कोडरमा में पुलिस ने तीन भट्टियां तोड़ी, बनती थी अवैध शराब

कोडरमा में पुलिस ने तीन भट्टियां तोड़ी, बनती थी अवैध शराब

कोडरमा में पुलिस ने तीन भट्टियां तोड़ी, बनती थी अवैध शराब
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 9, 2020 7:32 pm IST

कोडरमा, नौ नवंबर (भाषा) झारखंड के कोडरमा के फुलवरिया जंगल में चल रहे अवैध शराब के धंधे पर नकेल कसते हुए पुलिस ने सोमवार को तीन भट्टियां तोड़ी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फुलवरिया जंगल में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने शराब बनाने के लिए रखे हुए पांच क्विंटल जावा महुआ व उपकरण भी नष्ट किए।

उन्होंने बताया कि अभियान की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने वाले लोग मौके से भाग निकले, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

भाषा इन्दु देवेंद्र मानसी

मानसी


लेखक के बारे में