AI Impact Summit Viral Video: AI समिट से सामने आया ‘कॉम्पिटिशन’ वाला एंगल, दो दिग्गज कंपनी के CEO ने हाथ मिलाने से किया साफ इनकार, बगल में ही खड़े थे पीएम मोदी…
India AI Impact Summit Viral Video: समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ग्रुप फोटो के लिए खड़े होने पर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई के बीच असहजता साफ झलक रही थी।
SUMMIT VIRAL/ image source: ANI X HANDLE
- पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो वायरल
- OpenAI और Anthropic CEO हाथ मिलाने में हिचकिचाए
- सोशल मीडिया पर तस्वीर तेजी से वायरल
India AI Impact Summit Viral Video: नई दिल्ली: PM Modi AI Summit Speech: आज राजधानी दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह की शुरुआत सुबह 9:40 बजे भारत मंडपम में हुई, जिसमें देश और दुनिया की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह समिट भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई संभावनाओं और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत और पूरी मानवता के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने ‘डिज़ाइन एंड डेवलप इन इंडिया’ का नारा देते हुए कहा कि AI का यह दौर मानव इतिहास का टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, और अन्य विश्व नेता इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए। वहीं, आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ग्रुप फोटो के लिए खड़े होने पर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई के बीच असहजता साफ झलक रही थी।
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi, along with global tech leaders including the CEO of Google and Alphabet, Sundar Pichai, CEO of OpenAI, Sam Altman, Alexandr Wang, Chief AI Officer of Meta, CEO of Anthropic, Dario Amodei pose for a group photograph at the India AI… pic.twitter.com/GccXlG9rRx
— ANI (@ANI) February 19, 2026
OpenAI CEO Sam Altman and Anthropic CEO Dario: यह है पूरा मामला
दरअसल, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर ग्लोबल कंपनियों की प्रतिस्पर्धा का जीवंत नजारा देखने को मिला। समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ग्रुप फोटो के लिए खड़े होने पर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई के बीच असहजता साफ झलक रही थी। दोनों ने हाथ मिलाने में हिचकिचाहट दिखाई और अंततः हाथ मिलाने की बजाय मुट्ठी बांधे खड़े रहे। सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब तस्वीर ने खूब ध्यान आकर्षित किया और यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।
समिट के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, मेटा के चीफ AI ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग, स्केल AI के संस्थापक अलेक्जेंडर वांग और अन्य ग्लोबल टेक लीडर्स के साथ मंच पर ग्रुप फोटो के लिए पोज़ दिया। हालांकि, OpenAI और एंथ्रोपिक के CEO ने हाथ मिलाने में संकोच किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग और मीडिया कर्मी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर मजाक और सस्पेंस दोनों देखने को मिला।
AI leadership India: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
विशेष रूप से, OpenAI और एंथ्रोपिक के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता इस छोटे से वाकये में खुलकर सामने आई। डारियो अमोदेई पहले OpenAI में अनुसंधान के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और 2021 की शुरुआत में कंपनी छोड़कर अन्य वरिष्ठ शोधकर्ताओं के साथ एंथ्रोपिक की सह-स्थापना की थी। इस ऐतिहासिक समिट में उनका और सैम ऑल्टमैन का असहज व्यवहार सोशल मीडिया पर “When AGI? The day Dario and Sam hold hands” जैसे ट्वीट के साथ वायरल हो गया।
समिट में कुल 500 से अधिक ग्लोबल AI लीडर, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता, तथा 400 मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी शामिल हुए। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में AI और मशीन लर्निंग के भविष्य, तकनीकी नवाचार और भारत में AI के विकास पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान सभी नेताओं को यह संदेश दिया कि AI का सही इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर सहयोग और विकास के लिए जरूरी है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Rajpal Yadav Case Update: राजपाल यादव जेल से रिहा, बोले-कोई फर्क नहीं पड़ता..! क्या भारत छोड़ने वाले हैं एक्टर..?
- Vande Bharat: छत्तीसगढ़ में होली पर नो ड्राई डे का फैसला, आबकारी विभाग के आदेश ने बढ़ाय सियासी पारा, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
- Harda Bajaj Showroom Dispute : कॉल सेंटर कर्मचारी को भारी पड़ा ‘फीडबैक’ मांगना, नाराज ग्राहक ने साथियों संग शोरूम में घुसकर किया ऐसा कांड, आप भी देखें वीडियो

Facebook


