T20 World Cup 2026 / Image Source : X
नई दिल्ली: T20 World Cup 2026 भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर एक बार फिर विश्वविजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। India vs New Zealand Final अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 19 चौके और 18 छक्के जड़े।
भारत की इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। मैच खत्म होते ही सड़कों पर भारतीय समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा।India vs New Zealand Final लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए और चेहरे पर जीत का गुलाल लगाए झूमते नजर आए। हर तरफ ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी से आसमान गूंज उठा है। फैंस एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और भारत माता की जय के नारे लगाकर इस ऐतिहासिक जीत का आनंद ले रहे हैं।
#WATCH | Kanpur, UP | And the crowd goes wild as India crushes the New Zealand Cricket Team to lift the ICC T20 World Cup trophy. pic.twitter.com/mEovMQrhf0
— ANI (@ANI) March 8, 2026
स्टेडियम से लेकर गली-मोहल्लों तक, जश्न का जो उत्साह दिख रहा है, वह अभूतपूर्व है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और ग्वालियर समेत राज्य के तमाम जिलों में सड़कों पर समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का नजारा भी कम उत्साहजनक नहीं है, जहाँ फैंस सिटी बजाकर और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर इस ऐतिहासिक विजय का उत्सव मना रहे हैं। हर तरफ आतिशबाजी और भारत माता के नारों से माहौल पूरी तरह तिरंगामय हो गया है, जो टीम इंडिया की इस भव्य जीत के प्रति देशवासियों के प्रेम को दर्शा रहा है।
#WATCH | Massive celebrations in Nagpur, Maharashtra, as India lifts the ICC T20 World Cup trophy, beating New Zealand in a huge sweep by 96 runs. pic.twitter.com/bnwyyze99v
— ANI (@ANI) March 8, 2026
#WATCH | West Bengal | Skies in Siliguri erupt with colourful fireworks as India clinches the ICC T20 World Cup trophy, beating New Zealand by a huge margin of 96 runs. pic.twitter.com/rkGTrh6Hyc
— ANI (@ANI) March 8, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-