भारत ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां सवाल करने की अनुमति नहीं है: चिदंबरम

Ads

भारत ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां सवाल करने की अनुमति नहीं है: चिदंबरम

  •  
  • Publish Date - September 15, 2020 / 07:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता है और कोई बहस नहीं होती है।

लद्दाख में जारी गतिरोध के मुद्दे पर लोकसभा में पार्टी को नहीं बोलने देने के बाद चिदंबरम ने यह टिप्पणी की।

पढ़ें- कोरोना मरीजों के घर स्टीकर लगाना अनिवार्य, स्टीकर से छेड़छाड़ करने पर होगी कार्रवाई

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान देने के बाद कांग्रेस को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेस के सदस्यों ने लोकसभा वॉकआउट किया और संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ” आज भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता सकता है और जहां बहस की अनुमति नहीं है।”

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जान गंवाने वाले प्रवासियों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने के केंद्र सरकार के बयान पर भी हमला किया।

पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला, 21 सितंबर से 40 क्लोन ट्रेनें चलेंगी, किराया और कब से शुरू होंगी टिकटों की बुकिंग.. जानिए

वरिष्ठ नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ” आज भारत एक ऐसा अनूठा देश है जहां लंबी दूरी तय करके अपने घरों को जाने वाले प्रवासियों की मौत या घर पहुंचने के बाद हुई उनकी मौत का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।”

पूर्व वित्त मंत्री ने सरकार को देश की आर्थिक हालात के लिए भी निशाने पर लिया।

पढ़ें- किराए के मकान की पुताई से लेकर नल की टोटी तक कौन बद…