भारत, मालदीव व श्रीलंका ने समुद्री अभ्यास किया

भारत, मालदीव व श्रीलंका ने समुद्री अभ्यास किया

भारत, मालदीव व श्रीलंका ने समुद्री अभ्यास किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 29, 2021 12:39 am IST

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) भारत, मालदीव और श्रीलंका ने हिंद महासागर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार सुरक्षा सहित इसे सुरक्षित रखने के लिए आयोजित दो दिवसीय समुद्री अभियान का रविवार को समापन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय नौसेना ने कहा कि तीनों देशों की नौसेनाओं के पोत और विमानों ने पहले ‘कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) फोकस्ड ऑपरेशन’ में भाग लिया।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘सीएससी फोकस्ड ऑपरेशन’ का उद्देश्य हिंद महासागर के महत्वपूर्ण हिस्से को वाणिज्यिक समुद्री आवाजाही, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैध समुद्री गतिविधियों के संचालन के लिए सुरक्षित रखना है।

भाषा शफीक नीरज

नीरज


लेखक के बारे में