भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34 नए मामले
Modified Date: July 18, 2023 / 12:20 pm IST
Published Date: July 18, 2023 12:20 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,453 हो गई। एक दिन पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,441 थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार मृतक संख्या 5,31,915 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,61,587 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबवाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में