भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता विभिन्न क्षेत्रों को सशक्त बनाएगा: मुख्यमंत्री हिमंत

Ads

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता विभिन्न क्षेत्रों को सशक्त बनाएगा: मुख्यमंत्री हिमंत

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 01:18 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 01:18 PM IST

गुवाहाटी, सात फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार होने से देश के विभिन्न क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इससे नवाचार, तकनीकी साझेदारी, सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के लिए बड़ी जीत! आदरणीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने अमेरिका के साथ एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है।”

उन्होंने कहा कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा और उद्यमियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स, मछुआरों, महिलाओं व युवाओं को रोजगार एवं अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह नवाचार, तकनीकी साझेदारी, सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं और विकास को बढ़ावा देता है, जिससे विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही, यह किसानों के हितों की रक्षा करते हुए पारस्परिक शुल्कों को वैश्विक स्तर पर सबसे निचली दरों तक कम करता है।”

भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करेंगे।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल