India-US Trade Deal/Image Source: ANI
दिल्ली: India-US Trade Deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की है। अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के आवास पर आयोजित एक रिसेप्शन के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि भले ही अमेरिका भारत के खिलाफ मैच नहीं जीत पाया लेकिन एक ऐसे देश के लिए जिसने कुछ साल पहले ही क्रिकेट खेलना शुरू किया है उसका प्रदर्शन काबिले-तारीफ रहा।
India-US Trade Deal: पीयूष गोयल ने कहा कि सर्जियो गोर मैच का आनंद लेने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने एक अहम आंकड़ा साझा किया कि अमेरिका यह मुकाबला महज 18 प्रतिशत के अंतर से हार गया। इस पर गोयल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्होंने सर्जियो गोर को एक विनम्र सुझाव दिया अगर अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ ज़ीरो कर दिए होते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता। गोयल ने कहा कि वह अमेरिकी क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से वाकई हैरान थे।
#WATCH | Delhi: “…The US may not have won yesterday’s match (against India in the T20 World Cup), but I must say, for a country which has not known Cricket and has started on Cricket a few years ago, the performance was fabulous. Sergio was there to enjoy the match…Sergio… pic.twitter.com/bmwimEor1u
— ANI (@ANI) February 9, 2026
India-US Trade Deal: बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी के दम पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप को शुरू हुए 48 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है और भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है। भारत ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ यह जीत हासिल की थी। इस मुकाबले के करीब 24 घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टूर्नामेंट को लेकर प्रतिक्रिया दी। मैच में हार के बावजूद उन्होंने अमेरिकी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसे आगे के मुकाबलों के लिए ‘गुड लक’ कहा।
Thank you for the kind words Mr. President! pic.twitter.com/BJqxDC66gF
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) February 8, 2026