कारगिल/जम्मू, सात फरवरी (भाषा) भारतीय वायु सेना ने शनिवार को सर्दी के मौसम के लिए हवाई कूरियर सेवा शुरू की। इस सेवा से कड़ाके की ठंड के महीनों के दौरान कारगिल के लोगों के लिए हवाई संपर्क सुनिश्चित होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के लोगों को सर्दियों में बर्फबारी के बाद सड़कों के बंद होने के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
अधिकारियों ने बताया कि हवाई कूरियर सेवा के पहले दिन 29 यात्रियों को कारगिल से श्रीनगर और 53 यात्रियों को श्रीनगर से कारगिल 53 पहुंचाया गया, जिनमें बच्चे, शिशु और मरीज शामिल थे।
कारगिल हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना के दल का स्वागत कारगिल के अधिशासी पार्षद, एलएएचडीसी कारगिल, काचो मोहम्मद फिरोज, कारगिल के उपायुक्त राकेश कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त इम्तियाज काचो और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान के चालक दल का स्वागत कारगिल कूरियर के मुख्य समन्वयक आमिर अली ने किया।
भाषा धीरज माधव
माधव