गुजरात के उद्योगपतियों ने खोज निकाला 10 दिन में वेंटिलेटर बनाने की टेक्निक, सीएम रूपाणी ने कही से बड़ी बात…

गुजरात के उद्योगपतियों ने खोज निकाला 10 दिन में वेंटिलेटर बनाने की टेक्निक, सीएम रूपाणी ने कही से बड़ी बात...

गुजरात के उद्योगपतियों ने खोज निकाला 10 दिन में वेंटिलेटर बनाने की टेक्निक, सीएम रूपाणी ने कही से बड़ी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 4, 2020 10:54 am IST

अहमदाबाद: कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है और इससे निपटने के लिए दुनियाभर की सरकारें लगी हुई हैं। इस बीच इस जंग में गुजरात के स्थानीय उद्योगपतियों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल गुजरात के स्थानीय उद्योगपतियों ने 10 दिन के भीतर वेंटिलेटर बनाने की टेक्निक खोज निकाला है। इस बात की जानकारी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दी है।

Read More: बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 11 लाख रुपए, सीएम भूपेश ने किया आभार व्यक्त

इस बात की जानकारी देते हुए सीएम विजय रूपाणी ने बताया कि संकट के समय में हमारे उद्योगपतियों ने 10 दिनों में वेंटिलेटर बनाने में सफलता मिली है। इसका सलतापूर्वक परीक्षण भी किया जा चुका है। ऐसे हालात में ये प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुझे उम्मीद है कि अब राज्य में वेंटिलेटर की कमी नहीं होगी।

Read More: शारदा विहार कॉलोनी में छिपकर रह रहा था चीनी नागरिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर दबोचा

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर गुजरात की भी हालत खराब है, यहां स्थिति चिंताजनक है। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुजरात में अब तक 95 लोग कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 लोगों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"