जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
Modified Date: October 22, 2023 / 12:57 pm IST
Published Date: October 22, 2023 12:57 pm IST

श्रीनगर, 22 अक्टूबर (भाषा) सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”भारतीय सेना, जम्मु कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के 21 अक्टूबर 2023 को हुए संयुक्त अभियान में बलों ने बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।”

सेना ने बताया कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

सेना के अनुसार, छह पिस्तौल और चार हथगोले जब्त किए जा चुके हैं और अभियान अभी जारी है।

भाषा अभिषेक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में