ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने दिल्ली में अबू धाबी के युवराज से मुलाकात की
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने दिल्ली में अबू धाबी के युवराज से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान
ने शनिवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर यहां अबू धाबी के युवराज खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की।
पिछले कुछ महीनों में ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों के जवाब में यूएई में कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों पक्षों के संबंधों में तनाव आने के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।’’
यह बैठक उन खबरों के बीच हुई है कि ईरान 14 सितंबर को ओमान में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों और इराक के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से पारगमन को लेकर एक समझौते पर चर्चा करने की योजना बना रहा है।
पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद यह इस तरह की पहली बैठक होगी।
भाषा देवेंद्र शफीक
शफीक

Facebook


