इरफान पठान ने कहा- धर्म के नाम पर धंधा हो रहा है… देखें दिल जीतने वाला ये वीडियो
इरफान पठान ने कहा- धर्म के नाम पर धंधा हो रहा है... देखें दिल जीतने वाला ये वीडियो
मुंबई। कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन में इस वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद है। इस दौरान बॉलीवुड सहित खेल जगत के क्रिकेटर भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। लॉकडान के चलते काफी व्यस्त रहने वाले क्रिकेटर पहले से ज्यादा सोशल मीडिया में एक्टिव है।
Read More News: कोरोना की चेन कैसे टूटेगी, गांव के बच्चों ने वीडियो के जरिए बताया, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट.. देखिए
इसी क्रम में अब टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अब सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात की है। उन्होंने हाल में ही एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद आप भी सोचने में मजबूर हो जाएंगे कि क्या धर्म के नाम पर इस मुश्किल समय में लड़ाई सही बात है।
Read More News: आथिया शेट्टी की शर्ट वाली तस्वीर पर केएल राहुल का रिएक्शन, अपने अंदाज में बोल…
इरफान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इरफान पठान कह रहे हैं, ‘जब से दुनिया बनी है तब से धर्म के नाम पर धंधा हो रहा है, पर अफसोस की बात यह है कि अब तो समझदार भी अंधा हो रहा है। कुछ ही लोगों ने बनाया था धर्म को धंधा, अब तो यह धंधा भी गंदा हो रहा है, लड़ोगे तुम और फायदा उठाएगा कोई और, सुधर जाओ इंसानों अब तो वक्त भी तुम्हारे पास कम हो रहा है।’
Read More News: इंदौर में अज्ञात शख्स ने सड़कों पर फेंके 200-500 के नोट, मौके पर पहुंची पुलिस..देखें वीडि

Facebook


