अांध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा से अंतरिक्ष में 31 सैटेलाइट की लॉन्चिंग

Ads

अांध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा से अंतरिक्ष में 31 सैटेलाइट की लॉन्चिंग

  •  
  • Publish Date - January 12, 2018 / 06:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

अंतरिक्ष में इसरो ने फिर इतिहास रचा है. अंतरीक्ष में इसरो ने शतक लगाया है, खुद के बनाए सौवें उपग्रह समेत 31 सैटेलाइट की एक साथ सफल लॉन्चिंग, पीएसएलवी सी-40 के जरिए श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण किया गया. ब्रिटेन, यूएस सहित 6 देशों के 28 सैटेलाइट भी लॉन्च किए गए.

 

   

 

प्रक्षेपण के बाद इसरो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया, इसरो के एएस किरण ने बताया कि पिछले पीएसएलवी लॉन्च के दौरान हमें समस्याएं हुईं थी और आज जो हुआ है उससे यह साबित होता है कि समस्या को ठीक से देखा गया और उसमें सुधार किया गया. देश को इस नए साल का उपहार देने के लिए शुभकामनाएं. 

     

 

ये भी पढ़ें- यूपी के जालौन डीएम लालू यादव के शुभचिंतक ! जज से पैरवी की जांच

पृथ्वी अवलोकन के लिए 710 किलोग्राम का काटरेसेट-2 सीरीज मिशन का प्राथमिक उपग्रह है. इसके साथ सह यात्री उपग्रह भी है जिसमें 100 किलोग्राम का माइक्रो और 10 किलोग्राम का नैनो उपग्रह भी शामिल हैं.

      

 

ये भी पढ़ें- यूपी के जालौन डीएम लालू यादव के शुभचिंतक ! जज से पैरवी की जांच

चौथे चरण के पीएसएलवी-सी-40 की ऊंचाई 44.4 मीटर और वजन 320 टन होगा. पीएसएलवी के साथ 1332 किलो वजनी 31 उपग्रह एकीकृत किए गए हैं ताकि उन्हें प्रेक्षपण के बाद पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में तैनात किया जा सके.

    

 

खबर ये भी पढ़ें- सनी लियोन के बाद इस पाॅर्न स्टार को रास आया बाॅलीवुड, देखें हाॅट तस्वीरें