दिल्ली में सुबह सुहानी रही, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुबह सुहानी रही, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुबह सुहानी रही, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: September 18, 2022 11:53 am IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल


लेखक के बारे में