Kanpur Police ITBP News/Image Credit: IBC24.in
Kanpur Police ITBP News: नई दिल्ली: ITBP कांस्टेबल विकास झोले में अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर ये बेबस बेटा सिस्टम के न्याय की सामने गुहार लगा रहा है। फतेहपुर के रहने वाले ITBP कांस्टेबल विकास सिंह की 56 वर्षीय मां निर्मला देवी को सांस और पेट की तकलीफ थी। 13 मई को उन्हें टाटमिल के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि डॉक्टरों ने ऐसा गलत इंजेक्शन लगाया कि मां का हाथ काला पड़ने लगा और संक्रमण इस कदर फैला कि 17 मई को डॉक्टरों को उनका हाथ काटना पड़ा। पीड़ित जवान जब अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पहली बार कमिश्नर के पास पहुंचा, (Kanpur Police ITBP News) तो मामले को CMO को ट्रांसफर किया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कमेटी ने कार्रवाई करने की बजाय गोल-मोल रिपोर्ट सौंप दी। इसी बात से नाराज होकर आज ITBP के कमांडेंट और 50 से ज्यादा जवान अपने साथी को इंसाफ दिलाने पुलिस कमिश्नर दफ्तर कूच कर गए।
तनाव बढ़ता देख आनन-फानन में CMO हरिदत्त नेमी को भी मौके पर तलब किया गया। करीब एक घंटे तक चली हाई-लेवल बैठक के बाद अब दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल छोड़ दिया है। देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले एक जवान का ये दर्द सिस्टम को कटघरे में खड़ा करता है, (Kanpur Police ITBP News) जिसने रोते हुए कहा कि जिस मां के हाथों ने उसे पाल-पोसकर फौज में भेजा, आज वो अपनी ही मां को इंसाफ दिलाने के लिए भटक रहा है।
Kanpur Police ITBP News: बहरहाल, अब तीन विभागों की संयुक्त टीम इस लापरवाही की परतें खोलेगी, जिसके बाद ही कृष्णा अस्पताल के प्रबंधन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-