जैकी श्रॉफ ने सुभाष घई के दफ्तर की यात्रा की, अपनी पहली फ़िल्म साइन करने का वाकया किया याद

Ads

जैकी श्रॉफ ने सुभाष घई के दफ्तर की यात्रा की, अपनी पहली फ़िल्म साइन करने का वाकया किया याद

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 04:55 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भावुक होते हुए सुभाष घई के दफ्तर के अपने दौरे की एक तस्वीर साझा की और इस दौरान वह भावुक हो गए। यहीं उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘हीरो’ साइन की थी।

श्रॉफ को अपना पहला मुख्य किरदार 1983 में घई की फिल्म ‘हीरो’ में मिला था जिसमें उन्होंने जय किशन की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अत्यधिक सफल रही थी।

अभिनेता ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार्यालय से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘उस जगह पर वापस आकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं, जहां से मेरी यात्रा शुरू हुई! सुभाष जी के दफ्तर में कदम रखते हुए, जिसका नाम अब ‘पूजा’ है, जहां मैंने अपनी पहली फ़िल्म ‘हीरो’ साइन की थी! मेरी शुभकामनायें हमेशा आपके साथ हैं।’

यह फ़िल्म एक गुर्गे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने ‘बॉस’ के कहने पर पुलिस आयुक्त की बेटी राधा (मीनाक्षी शेषाद्री) का अपहरण कर लेता है।

उनकी इस भूमिका ने उन्हें बड़ी सफलता दिलायी जिसके बाद श्रॉफ ने ‘खलनायक’, ‘राम लखन’ और ‘1942: अ लव स्टोरी’ सहित कई फिल्मों में काम किया।

उन्होंने आखिरी बार 2025 में आयी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में काम किया था।

भाषा नरेश

नरेश