Jahangir Khan Falta Election || AI Generated File
कोलकता: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के चर्चित उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को अपना नामांकन वापस लेकर राज्य की सियासत में खलबली मचा दी है। (Jahangir Khan Falta Election) यह फैसला उन्होंने दो दिन बाद होने वाले पुनर्मतदान (री-पोल) से पहले लिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस बारें में जहांगीर खान ने बताया है कि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने फाल्टा के विकास के लिए विशेष पैकेज देने का वादा किया है। वहीं, अधकारी ने जहांगीर के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि वह इसलिए भाग गए क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा था।
इधर, तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि फाल्टा क्षेत्र में उसके 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। (Jahangir Khan Falta Election) पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
VIDEO | South 24 Parganas: Addressing a press conference, TMC leader Jahangir Khan said,
“I am the son of Falta and I want Falta to be at peace and grow. Our CM Suvendu Adhikari is giving a special package for the development of Falta, which is why I am separating myself from… pic.twitter.com/R95Lw7DpHo
— Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2026
TMC ने कहा कि जहांगीर खान का चुनाव से हटना उनका निजी फैसला है, पार्टी का नहीं। अपने ट्वीट में टीएमसी ने लिखा, “जहांगीर खान द्वारा फाल्टा पुनर्चुनाव से हटने का निर्णय उनका निजी निर्णय है, न कि पार्टी का। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से अकेले फाल्टा एसी में हमारे 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है, उन्हें बंद कर दिया गया है और दिनदहाड़े धमकी देकर जबरन कब्जा कर लिया गया है।”
टीएमसी ने आगे लिखा कि, “बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद चुनाव आयोग आंखें मूंद रहा है। ऐसे दबाव के बावजूद, हमारे कार्यकर्ता अडिग हैं और भाजपा द्वारा एजेंसियों और प्रशासन के माध्यम से फैलाई जा रही धमकियों का लगातार विरोध कर रहे हैं। (Jahangir Khan Falta Election) हालांकि, कुछ अंततः दबाव के आगे झुक गए और चुनाव मैदान से हट गए। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पश्चिम बंगाल और दिल्ली दोनों जगह बांग्ला बिरोधी भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”
The decision taken by Jahangir Khan to withdraw from the Falta re-poll is his personal decision and not that of the party.
Since the election results were declared on 4th May, more than 100 of our party workers have been arrested in Falta AC alone. Several party offices have…
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 19, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक रैली में जहांगीर खान पर हमला बोलते हुए कहा था कि “पुष्पा बनने वाला डकैत अब कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।” बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर टीएमसी के 15 साल पुराने शासन को खत्म कर दिया, जबकि टीएमसी को केवल 80 सीटें मिलीं।
मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज
जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश
सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत
उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़