Jaipur Road Rage Case/Image Credit: IBC24.in
Jaipur Road Rage Case: जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवती ने एक युवक की बाइक को तोड़ा था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक में तोड़फोड़ करने वाली युवती की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं वीडियो में दिख रही लड़की ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा भी सौंपा है और एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
पुलिस के अनुसार, बीते कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवती सड़क पर खड़ी एक बाइक को पहले हेलमेट और बाद में पत्थर से नुकसान पहुंचाती नजर आ रही थी। इसके बाद मौके पर मौजूद बाइक चालक द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद युवती आक्रामक बनी रही। (Jaipur Road Rage Case) जांच में सामने आया कि यह घटना 23 मार्च को सोडाला थाना क्षेत्र में 22 गोदाम पुलिया के पास हुई थी।
Jaipur girl apologised for smashing a boy’s bike with helmet & stone over a minor scrape🤣
Claims ‘new experience’ & ‘first accident’ while eye-rolling. Challenged cops too.
pic.twitter.com/JxhgHKEG8c— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 29, 2026
बताया जा रहा है कि एक स्कूटी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही बाइक उससे टकरा गई, जिससे आगे चल रही एक अन्य बाइक भी प्रभावित हुई। इस दौरान युवती को हल्की चोट आई। घटना के बाद युवती ने मौके पर ही करीब 1700 रुपए की मांग की। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर बाइक के (Jaipur Road Rage Case) साइड मिरर और इंडिकेटर तोड़ दिए और बाद में पत्थर उठाकर दोबारा तोड़फोड़ की। राहगीरों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
इस पूरी घटना का वीडियो जमकर वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवती की पहचान कर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना में शामिल होने और गुस्से में आकर तोड़फोड़ करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसने लिखित माफीनामा भी दिया। (Jaipur Road Rage Case) हालांकि, पीड़ित बाइक चालक ने भय के चलते इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।
इसके बावजूद पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में इस्तगासा तैयार कर मामले को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं, इसलिए सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
इन्हे भी पढ़ें:-