Jairam Ramesh on Rajnath Singh: ‘अमेरिका को खुश करने के लिए राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को क्लीन-चिट’.. कांग्रेस ने आखिर क्यों लगाए मोदी सरकार पर ये सनसनीखेज आरोप, जानें

Ads

Jairam Ramesh on Rajnath Singh: कांग्रेस ने राजनाथ सिंह पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया, जयराम रमेश ने सरकार पर सवाल उठाए

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 04:55 PM IST

Jairam Ramesh on Rajnath Singh || Image- ThePrint file

HIGHLIGHTS
  • जयराम रमेश ने राजनाथ सिंह पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया
  • कांग्रेस ने सरकार पर अमेरिका को खुश करने का आरोप लगाया
  • SCO बैठक में दिए बयान को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को ‘क्लीन चिट’ दे दी है और दावा किया कि ऐसा अमेरिका को खुश करने के लिए किया गया है।

जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि निश्चित रूप से रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकृति और निर्देश पर ही किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में ‘क्लीन चिट’ दी है। (Jairam Ramesh on Rajnath Singh) उन्होंने इसे शर्मनाक बताया और सवाल किया कि सरकार को ये बताना चाहिए कि क्या पाकिस्तान आतंकवाद का केन्द्र नहीं है।

उन्होंने सवाल किया” क्या वहां भारत के खिलाफ आतंकी शिविर नहीं चल रहे हैं और क्या मुंबई तथा पहलगाम जैसे हमलों की साजिश पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों ने नहीं रची थी।”

दिया पीएम मोदी के पुराने बयान का हवाला

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रति सरकार का यह रुख अमेरिका को खुश करने और चीन के सामने संतुलन साधने की नीति का हिस्सा है। उन्होंने 19 जून 2020 को चीन को लेकर दिए गए श्री मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह का यह भी उसी तरह का चौंकाने वाला रुख है।

उन्होंने राजनाथ सिंह के बयान को राष्ट्रविरोधी करार दिया। (Jairam Ramesh on Rajnath Singh) रमेश ने एससीओ की बैठक में रक्षा मंत्री के भाषण के वीडियाे का एक हिस्सा भी पाेस्ट किया है जिसमें श्री सिंह ने कहा है कि आतंकवाद का न कोई देश होता है और न कोई धर्म।

इन्हें भी पढ़ें:-

केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ

सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा

Q1. कांग्रेस ने राजनाथ सिंह पर क्या आरोप लगाया?

पाकिस्तान को आतंकवाद मामले में क्लीन चिट देने का आरोप लगाया।

Q2. जयराम रमेश ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि यह बयान अमेरिका को खुश करने के लिए दिया गया।

Q3. विवाद किस मंच पर दिए बयान से जुड़ा है?

यह विवाद SCO बैठक में दिए गए रक्षा मंत्री के बयान से जुड़ा है।