नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि संरा महासभा के उच्च-स्तरीय सत्र में उनका संबोधन 26 सितंबर को होना है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से जुड़े ‘उच्च-स्तरीय सप्ताह’ के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।’’
मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे।
भाषा संतोष दिलीप
दिलीप