जम्मू-कश्मीर के रामबन में घर में आग लगने से तीन बहनों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रामबन में घर में आग लगने से तीन बहनों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रामबन में घर में आग लगने से तीन बहनों की मौत
Modified Date: February 12, 2024 / 10:56 am IST
Published Date: February 12, 2024 9:19 am IST

बनिहाल/जम्मू, 12 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक सुदूर गांव में एक मकान में आग लगने से सोमवार को तीन बहनों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि उखराल मंडल के धनमस्ता-तजनीहाल गांव में तीन मंजिला मकान में सोमवार सुबह आग लग गयी।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बिस्मा (18), सैका (14) और सानिया (11) सबसे ऊपरी मंजिल पर सो रही थीं और आग के पूरे घर में फैलने के कारण वे बाहर नहीं निकल पायीं।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने उनके शव बरामद किए। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।