श्रीनगर, 21 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को परंपरा से हटकर दृश्य देखने को मिला जब सदन के तीन पूर्व सदस्यों के लिए शोक संवेदना व्यक्त करने के तुरंत बाद नियमित कामकाज शुरू हो गया।
पूर्व में, दिवंगतों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद विधानसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी जाती थी।
विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने तीन पूर्व विधायकों शेख मुस्तफा कमाल, धर्म पाल और गुलाम हसन खान के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में सदन द्वारा दो मिनट का मौन रखे जाने के तुरंत बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की।
भाषा जोहेब प्रशांत
प्रशांत