जम्मू-कश्मीर: उधमपुर, राजौरी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद खोज अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर, राजौरी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद खोज अभियान शुरू
जम्मू, 24 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजौरी जिलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने खोज अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पटनीटॉप के करलाह इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने विशाल वन क्षेत्र में खोज अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध पटनीटॉप पर्यटन स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और इलाके से अंतिम सूचना प्राप्त होने तक अभियान जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के बाद कालाकोट के जटा इलाके और सुंदरबनी इलाके के देवक व त्रियाथ में खोज अभियान शुरू किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये खोज अभियान एक ‘नियमित अभ्यास’ का हिस्सा हैं।
भाषा जितेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


