जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने कश्मीर में कई स्थानों पर की छापेमारी

जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने कश्मीर में कई स्थानों पर की छापेमारी

जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने कश्मीर में कई स्थानों पर की छापेमारी
Modified Date: June 1, 2023 / 12:37 pm IST
Published Date: June 1, 2023 12:37 pm IST

श्रीनगर, एक जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने इस साल के शुरू में हुई बैंक के एक सुरक्षा कर्मी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ एसआईए के अधिकारियों ने पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे।

उन्होंने बताया कि छापेमारी बैंक में सुरक्षा कर्मी के तौर काम करने वाले एक गैर-स्थानीय संजय शर्मा की हत्या के मामले की एसआईए द्वारा की जा रही जांच का हिस्सा है।

इस साल फरवरी में पुलवामा के अचन इलाके में आतंकवादियों ने शर्मा की हत्या कर दी थी।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में